घटना स्थल से करीब 14 किलोमीटर दूर डकोलढ के पास दो शव हुए बरामद

Himachal News

समेज त्रासदी के बाद से चल रहे सर्च ऑपरेशन के पांचवे दिन घटना स्थल से करीब 14 किलोमीटर दूर नोगली से पीछे डकोलढ में दो शव सतलुज के किनारे बरामद हुए है। बताया जा रहा है की दोनों शव पुरुषों के हैं।

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि दोनों शव काफी क्षत-विक्षत हालात में है और चेहरे की पहचान नहीं हो पा रही है। कुल्लू प्रशासन को भी इसके बारे में सूचना दे दी गई है। सर्च ऑपरेशन तीव्र गति से चला हुआ है। घटना स्थल पर रविवार को 40 फीसदी मलबे का निरीक्षण सर्च टीम ने कर लिया है। 8 एलएनटी मशीनों से सर्च ऑपरेशन में मदद ली जा रही है।-०-