आरट्रेक प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

Himachal News

शिमला,

आर्मी ट्रेनिंग कमांड (ARTRAC) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की।

सेना की भूमिका की राज्यपाल ने की सराहना

इस अवसर पर राज्यपाल ने भारतीय सेना की देश की संप्रभुता की रक्षा और सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाए रखने में निभाई जा रही अहम भूमिका की सराहना की।
उन्होंने सेना के समर्पण, अनुशासन और पेशेवर दक्षता को राष्ट्र के लिए प्रेरणादायक बताया।

प्रशिक्षण और आधुनिकीकरण पर जोर

राज्यपाल ने शिमला स्थित आर्मी ट्रेनिंग कमांड द्वारा सेना की प्रशिक्षण क्षमता और ऑपरेशनल तैयारी को मजबूत करने के प्रयासों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि सेना की ताकत बढ़ाने के लिए आधुनिकीकरण, उन्नत प्रशिक्षण और तकनीकी नवाचार बेहद जरूरी हैं।

प्रशिक्षण पहलों की दी जानकारी

लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने राज्यपाल को आरट्रेक द्वारा संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी दी और बताया कि इनका उद्देश्य सैनिकों की दक्षता और तैयारियों को और बेहतर बनाना है।

इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को एक कॉफी टेबल बुक भी भेंट की।