दिल्ली-शिमला हवाई सेवा 10 मई से बहाल, शिमला-धर्मशाला फ्लाइट भी होगी शुरू

Himachal News

शिमला,

हिमाचल प्रदेश में हवाई संपर्क सुविधा को मजबूत करने और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए Alliance Air ने दिल्ली-शिमला-दिल्ली हवाई सेवा को 10 मई 2026 से पुनः बहाल करने का निर्णय लिया है। वहीं शिमला-धर्मशाला-शिमला हवाई सेवा 11 मई 2026 से शुरू की जाएगी।

राज्य सरकार के अनुसार दिल्ली-शिमला-दिल्ली उड़ानें सप्ताह में छह दिन सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को संचालित होंगी।

सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को फ्लाइट दिल्ली से सुबह 7:20 बजे रवाना होकर शिमला सुबह 8:35 बजे पहुंचेगी। वापसी में फ्लाइट शिमला से सुबह 11:30 बजे उड़ान भरकर दोपहर 12:40 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

शनिवार को उड़ान दिल्ली से सुबह 7:50 बजे रवाना होकर सुबह 9:05 बजे शिमला पहुंचेगी, जबकि वापसी की फ्लाइट दोपहर 12:00 बजे शिमला से रवाना होकर 1:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

रविवार को फ्लाइट दिल्ली से सुबह 6:20 बजे रवाना होकर सुबह 7:35 बजे शिमला पहुंचेगी और वापसी में शिमला से सुबह 8:00 बजे उड़ान भरकर सुबह 9:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

इसके अतिरिक्त शिमला-धर्मशाला-शिमला हवाई सेवा सप्ताह में पांच दिन सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित की जाएगी।

सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को फ्लाइट शिमला से सुबह 9:00 बजे रवाना होकर धर्मशाला सुबह 9:50 बजे पहुंचेगी। वापसी की उड़ान धर्मशाला से सुबह 10:15 बजे रवाना होकर सुबह 11:05 बजे शिमला पहुंचेगी।

शनिवार को फ्लाइट शिमला से सुबह 9:30 बजे रवाना होकर सुबह 10:20 बजे धर्मशाला पहुंचेगी, जबकि वापसी की उड़ान सुबह 10:45 बजे धर्मशाला से रवाना होकर 11:35 बजे शिमला पहुंचेगी।

मुख्यमंत्री Sukhvinder Singh Sukhu ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने और क्षेत्रीय संपर्क सुविधा को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इन नई हवाई सेवाओं से पर्यटन, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी तथा यात्रियों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा विकल्प उपलब्ध होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *