राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से की शिष्टाचार भेंट

Himachal News

पालमपुर,

राज्यपाल Kavinder Gupta ने आज कांगड़ा जिला के पालमपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Shanta Kumar के आवास पर उनसे शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर राज्यपाल ने पूर्व मुख्यमंत्री का कुशलक्षेम जाना और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में राज्य और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

राज्यपाल Kavinder Gupta ने Shanta Kumar के राजनीतिक अनुभव, दूरदर्शी नेतृत्व तथा हिमाचल प्रदेश और प्रदेशवासियों के विकास में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री का सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के प्रति समर्पण नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *