नाकाबंदी में बड़ी कार्रवाई: कार से 11 ग्राम चिट्टा बरामद

Himachal News

भुंतर,

पुलिस थाना भुंतर की टीम ने सियुंड–मणिकरण रोड पर गश्त और नाकाबंदी के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। सड़क किनारे व्यास नदी की ओर खड़ी एक संदिग्ध कार (HP-34C-5697) की तलाशी लेने पर उसमें सवार दो युवकों के कब्जे से 11 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई।

पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान राजेश कुमार (33) निवासी मौहल और आशिष (40) निवासी ढालपुर, जिला कुल्लू के रूप में हुई है। वाहन चालक राजेश कुमार कार के वैध दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत नहीं कर सका, जिस पर वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21, 25 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और चिट्टे के स्रोत व सप्लाई नेटवर्क की जांच जारी है।

जिला कुल्लू में नशे के खिलाफ पुलिस की यह कार्रवाई अवैध तस्करी पर लगाम लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *