सड़क किनारे नवजात का शव मिलने से सनसनी

Himachal News

कांगड़ा,

जिला कांगड़ा की खोली पंचायत के वार्ड सिंबल खोला में सड़क किनारे नवजात बच्चे का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह सैर पर निकले स्थानीय लोगों ने कुत्तों को एक स्थान पर मिट्टी खोदते हुए देखा। शक होने पर ग्रामीणों ने पास जाकर जांच की तो मिट्टी के नीचे से सफेद रंग की एक पोटली बरामद हुई।

पोटली खोलने पर उसमें नवजात का शव मिलने से लोग स्तब्ध रह गए और पूरे इलाके में शोक का माहौल फैल गया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नवजात को वहां किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश और दुख का माहौल है, वहीं लोगों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *