एनआई एक्ट मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास दबोचा
कुल्लू,
जिला कुल्लू में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनआई एक्ट के मामले में वांछित एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। उद्घोषित अपराधी सेल, कुल्लू की टीम ने शिकायत संख्या 611-1/2020, धारा 138 एन.आई. एक्ट, थाना सदर कुल्लू के तहत फरार चल रहे आरोपी खीम चंद (41 वर्ष) को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी को भूतनाथ ब्रिज के समीप इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास से दबोचा गया। वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था।
बताया गया कि माननीय न्यायालय JMFC, कुल्लू ने 30 मार्च 2026 को आरोपी को उद्घोषित अपराधी घोषित किया था, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगामी वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।