लोक भवन में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से की शिष्टाचार भेंट

Himachal News

शिमला,

राज्यपाल Kavinder Gupta से आज लोक भवन में पंजाब के राज्यपाल Gulab Chand Kataria ने शिष्टाचार भेंट की।

राज्यपाल Kavinder Gupta ने पंजाब के राज्यपाल का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें पारंपरिक हिमाचली टोपी, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच अंतर-राज्यीय सहयोग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। इसके अलावा राष्ट्रीय एकता और सहयोगपूर्ण संघीय व्यवस्था को और मजबूत बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

दोनों राज्यपालों ने आपसी समन्वय और सहयोग को राज्यों के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर तालमेल पर बल दिया।

इस अवसर पर लोक भवन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *