सहकारिता प्रकोष्ठ मंडल कसौली में सूरज ठाकुर बने सह-संयोजक

Himachal News

कसौली।
सहकारिता प्रकोष्ठ मंडल कसौली द्वारा आज 27 जनवरी 2026 को संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की गई। इसी क्रम में गांव जमू, तहसील कसौली, जिला सोलन निवासी सूरज ठाकुर को सहकारिता प्रकोष्ठ मंडल कसौली का सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति शीर्ष नेतृत्व के साथ विस्तृत विचार-विमर्श एवं मंडल अध्यक्ष कसौली से परामर्श के उपरांत की गई है। संगठन ने सूरज ठाकुर की कार्यक्षमता, संगठन के प्रति समर्पण और सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन पर विश्वास जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि सूरज ठाकुर सहकारिता प्रकोष्ठ को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने में अहम भूमिका निभाएंगे।